नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के अंतर्गत गांधी इंटर विद्यालय के मैदान में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में आज पतंजलि योग परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित महती योग शिविर में हज़ारों योग प्रेमियों ने उत्साहित होकर सक्रियतापूर्वक अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर योग


दिवस की शुरूआती सफलता का परचम लहराया।
सैकड़ों कार्यकताओं की अगुआई में पतंजलि योगपीठ के द्वारा आयोजित योग शिविर का शुभारंभ दीप को प्रज्वलित कर किया गया। उक्त लाभप्रद योग शिविर के विशेषताओं एवं लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक इसकी जानकारी उपस्थित पतंजलि योगपीठ के शिविर में दी गई। योग केवल एक व्यायाम मात्र नहीं,बल्कि स्वस्थ्य शरीर,निर्मल काया के साथ ही सकारात्मक और सार्थक जीवन का आधार है। आइए, इस योग को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा मानकर और बनाकर हम सब स्वस्थ्य,सुखी और तनावमुक्त जीवन की ओर साहसिक कदम दृढ़ता से बढ़ाएं।योग से ही आज व्यक्ति निरोग रह सकते हैं। यह आज पूरे देश और दुनिया में जीवन का यह एक अभिन्न अंग बन गया है।स्वस्थ्य, सुखी और आनंदमय जीवन के लिए योग एक अमूल्य अद्वितीय उपहार व योगदान है। योग रोग का भी असली दुश्मन है।इसे आज से ही अपने जीवन में व्यवहारिक अमलीजामा पहनाने के लिए हर संवेदनशील लोगों का यह एक प्राथमिक कार्यभार व नैतिक दायित्व होना चाहिए।

