पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार कैबिनेट के बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर लगी। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी मिल गई है। शहरी क्षेत्र में बाजार मूल्य या सर्किल रेट, जो भी अधिक होगा, उसकी चार गुना राशि जमीन मालिक को मिलेगी। 10% अतिरिक्त राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी जाएगी। सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली जमीन पर स्टांप शुल्क और पंजीयन शुल्क नहीं लगेगा।
