एकल ग्रामोंत्थान फाउंडेशन के द्वारा सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट

26 मई 2026 को औरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर प्रखंड के खिरिआवां मोड़ स्थित छत्रपति शिवाजी चौक के पास कोऑपरेटिव बैंक परिसर में फाउंडेशन के द्वारा सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन संपन्न हुआ। केंद्र में शास्त्रोंक्त विधान से पूजा अनुष्ठान संपन्न करने के बाद केंद्र का शुभारंभ किया गया। विश्व हिंदू परिषद् के आजीवन हितचिंतन तथा एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन मदनपुर के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने उपस्थित बहनों तथा नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन अपने भगीरथ प्रयास से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार का वायुमंडल बनाने के लिए संकल्पित है। तथा विभिन्न प्रकल्पों का प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ करके स्वालंबित भारत का संकल्प पूर्ण करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का सफलतापूर्वक उद्घाटन के बाद सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का प्रारंभ यह तो स्वावलंबन के क्षेत्र में पहला कदम है । यहां के समाजसेवियों बुद्धिजीवियों का यदि आत्मीय सहयोग मिला तो मदनपुर ग्राम उत्थान फाउंडेशन औरंगाबाद जिला में कौशल विकास के लिए पूरे बिहार में एक आदर्श स्थापित करेंगा। इन्होंनेकहा कि इस संकल्प को सिद्ध करने का आधार होगा यहां संगठन परिवार के कार्यकर्ताओं का समर्पण और निष्ठा। केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर एकल अभियान मदनपुर संच के सच प्रशिक्षण प्रमुख प्रदुमन कुमार सहित 25 केंद्र की आचार्या तथा आचार्य गण एवं एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन रफीगंज के कोऑर्डिनेटर हरीश कुमार उपस्थित थे। आयोजन में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन मदनपुर के उपाध्यक्ष सुबोध कुमार , सचिव मिथिलेश कुमार,विश्व हिंदू परिषद् के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, प्रखंड अध्यक्ष गोपाल सिंह , प्रखंड मंत्री कृष्ण रजक,एकल अभियान मदनपुर संच के संरक्षक ज्ञानदत्त पांडे, अर्जुन चौधरी,सुनील कुमार सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष देवनारायण प्रजापति , भारतीय जनता पार्टी मदनपुर के मनोज पाठक, प्रखंड बीससूत्री के शमशेर सिंह, समाजसेवी रामप्रवेश यादव, सुभाष चौरसिया के अलावा भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।