देव (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड मुख्यालय स्थित देव- जिवाबीगहा पथ पर स्थित पेट्रोल पंप बंद है। समय सुबह लगभग 6:30 हो रहा है। पेट्रोल पंप के मुख्यद्वार पर कई बाइक इंधन के लिए खड़ा है। पम्प के कर्मचारी बोतल से पेट्रोल लाकर ग्राहक को दे रहा है। जब खबर सुप्रभात का कैमरा फ़्लैश करता है तो कर्मचारी पेट्रोल भरे बोतल को पीछे छुपा रहा है। जब कर्मचारी से पूछा गया कि आखिर यह सब धंधा कैसे चल रहा है? कर्मचारी ज़बाब देता है कि पम्प का खुलने का समय 7बजे है। अभी इमर्जेंसी में दे रहा हूं। यह सुनकर जब पुछा गया कि पम्प खुलने का समय 7 बजे है इसका सूचना नहीं टांगा गया है और बोतल से पेट्रोल बिक्री करने का आदेश कहां है? क्या पेट्रोल का कालेबजारी व मिलावट करने का तो धंधा नहीं चल रहा है? इस पर कर्मचारी का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब यह पुछा गया कि यह कौन-सा जगह है के जबाब में कर्मचारी कहता है कि यह केताकी है ? इससे साफ़ जाहिर होता है कि देव को केताकी कहना आंख में धूल झोंकने और धोखाधड़ी भी किया जा रहा है। मौके पर मौजूद अन्य बाइक सवारों का भी पेट्रोल पंप कर्मचारी का इस तरह ज़बाब सुन कर हक्का बक्का बंद हो गया। अब सवाल स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से है कि पेट्रोल पंप संचालक व कर्मचारियों के मनमानी से अवगत हैं या अन्यभिज्ञ?


