पेट्रोल पम्प नहीं रहने से मिलावटी इंधन के लिए मजबूर वाहन


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा देव पथ व संडा बालूगंज भया देव पथ पर एक भी पेट्रोल पंप नहीं रहने के कारण वाहन संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि संडा बालूगंज देव पथ एवं अम्बा देव पथ पर प्रतिदिन सैंकड़ों वाहन का परिचालन होता है। लेकिन पेट्रोल पंप नहीं रहने के कारण वाहन संचालक पटरी पर लूज तेल लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पटरी पर लूज पेट्रोल एवं डीजल बिक्रेता मिलावट युक्त पेट्रोल बेच रहे हैं।मिलावट युक्त पेट्रोल एवं डिजल से वाहन के इंजन पर बुरा असर पड़ रहा है। लेकिन इन पथो पर पेट्रोल पंप के लिए किसी भी अस्तर से प्रयास नहीं किया जा रहा है। फलस्वरूप वाहन संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।