तजा खबर

भाजपा नेता ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र, जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार का लगाया आरोप


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के वरीय भाजपा रामविलास सिंह ने जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को पत्र लिखकर जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया है। श्री सिंह ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में वर्णित किया है कि कुटुम्बा प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव अपने अपने पंचायत मुख्यालय से हमेशा ग़ायब रहते हैं। भाजपा नेता ने गंभीर आरोपी लगाते हुए पत्र में उल्लेख किया है कि पंचायतों में ग्रामीणों का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फर्जी आमसभा व ग्राम सभा कर सरकार प्रायोजित योजनाओं की राशि में बंदरबांट एवं लूट मचाया जा रहा है। फलस्वरूप गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। रफीगंज व मदनपुर प्रखंड में भी कमोबेश यही हालत है।