नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले में आये दिनों साइबर क्राइम, हत्या, महिला उत्पीड़न ,भ्रष्टाचार,अपराध कमने या थमने के बजाय बढ़कर नासूर बन गया है,जिसका भुक्तभोगी निरीह बेकसूर समाज के दबे – कुचले कमजोर वर्ग होते आये हैं। इसके अनगिनत उदाहरण भरे पङे हैं। इन्हीं परिपेक्ष्य से जुङा नवादा शहर में 35 वर्षीय युवक के लाश मामले में पुलिस को अबतक कोई भी सुराग दर्शन नहीं हो पाया है। हत्यारों के अता-पता का ठिकाना लगाने में पूर्ण असफल और खुखा है।
हलांकि, हत्या की सुराग तलाशने के लिए नगर थाना की पुलिस शहर के विभिन्न सङकों व मार्गों में लगी सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। इसी के अलावे मृतक के साथ रहने वाले कई संदिग्ध लोगों को नगर थाने में लाकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस को युवक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट अबतक नहीं मिल सका है। लेकिन बताया जाता है कि मृतक के शरीर पर बाहरी व भीतरी चोट के गम्भीर निशान नहीं मिले हैं। इसी के चलते मौत के असली कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
नवादा सदर एसडीपीओ -01एएसपी अनोज कुमार के नेतृत्व नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार द्वारा सभी सम्भावित बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। एसडीपीओ-01ने बताया कि उक्त मामले में अनुसंधान जारी है। जांच में तकनीकी सहयोग भी लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
युवक आजाद का शव दोपहर में मिला। नगर थाना क्षेत्र के चर्चित विजय सिनेमा के ठीक पीछे डोम टोली की ओर जाने वाली पगडंडी के बगल में झाङियों से एक युवक का शव शनिवार को बरामद किया गया था। नगर में चर्चा की बाजार गर्म होने लगी। लोगों का हुजूम जमा हो गया।
मृतक युवक के लाश की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बङी दरगाह के मो नुरैन के बेटे मो आजाद उर्फ छोटु के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक आजाद सुबह लगभग साढ़े 6 बजे घर से निकला था। उसके बाद अबतक उसका पता नहीं चल सका था। मृतक की पत्नी हिना शेख द्वारा उसकी हत्या कर शव को झाङियो में फेंक दिये जाने की आशंका जताई गई थी। उक्त मामले में एक युवक पर संदेह व्यक्त किया गया था। बताया जाता है कि उक्त युवक से मृतक आजाद की शुक्रवार की शाम लङाई हुई थी। उक्त युवक ने आजाद को भावी परिणाम भुगतने की खतरनाक खुलेआम धमकी दी थी। कई संदिग्ध लोगों से पुलिस कर रही है पूछताछ। 35 वर्षीय युवक का शव शनिवार को झाङियों में मिला था।