तजा खबर

चार साल के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बंद हो जाएगा

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को रिडेवलपमेंट की वजह से 4 साल के लिए बंद किया जा सकता है। इस साल के अंत में ऐसा हो सकता है। इस स्टेशन से रोज करीब 300 ट्रेनें चलती हैं। इन ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाएगा। रिडेवलपमेंट कई फेज में होगा। 2013 में रेल मंत्रालय द्वारा भारत के करीबन 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास प्लान बनाया था। इसी के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जाएगा।