तजा खबर

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का तैयारी जोरों पर, सफलता के लिए कमिटी गठित, भव्य यज्ञशाला का हो रहा निर्माण

अम्बा (औरंगाबाद) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 किनारे एरका गांव में 7 जुन से आयोजित होने वाले श्रीं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तैयारी इन दिनों जोर शोर से चल रही है। इसके लिए यज्ञ स्थल पर भव्य एवं आकर्षक यज्ञशाला का निर्माण कराया जा

निर्माणाधीन यज्ञशाला

रहा है वहीं यज्ञ के सफलता के लिए यज्ञ समिति का भी गठन किया गया है। बशिष्ठ प्रसाद सिंह को अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष,जगत कुमार सिंह को सचिव इसके अलावा रामाकांत सिंह, छोटे लाल यादव, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता , विनय कुमार गुप्ता, गुप्ता सिंह, आशुतोष कुमार प्रजापति, धीरज पाण्डेय, उमेश सिंह, उमेश पासवान, प्रभाकर गुप्ता, नीरज तिवारी,जय शर्मा, रवि कुमार अकेला, सतीश कुमार,भीम यादव को समिति का सदस्य बनाया गया है। इस आशय के जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञशाला के अलावे बाहर से आने वाले साधू संतो के लिए कुटिया का भी निर्माण कराया जा रहा है तथा यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा का भी ख्याल रखा जाएगा। यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।