तजा खबर

पटना में गोलीबारी, एक गंभीर रूप से घायल, 12 गिरफ्तार

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

राजधानी पटना के पॉश इलाके पाटलिपुत्र तुलसी पथ पर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पॉश इलाके में हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।