जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न, तेजनारायण अध्यक्ष,तो अरविंद बने महासचिव

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले के व्यवहार न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना देर रात सम्पन्न होने के बाद सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिया गया है।संघ के अध्यक्ष पद पर तेजनारायण यादव ने शानदार जीत दर्ज की,जबकि महासचिव पद पर अरविंद कुमार भारी मतों से विजयी हुए।व्यवहार न्यायालय के परिसर में आयोजित समारोह में अभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और जीत के प्रमाण पत्र के साथ अंगवस्त्र शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि मुख्य चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तेजनारायण यादव को 244 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्विंदी रमेश प्रसाद सिंह को मात्र 95 मतों से हरा दिया। वहीं, महासचिव पद पर अरविंद कुमार ने 399 मत प्राप्त कर संजय कुमार प्रियदर्शी को भारी मतों से हराकर विजयी हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर डॉ संजय कुमार मिश्रा,संजय कुमार व आरक्षित श्रेणी से आशा कुमारी विजयी रही, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तेज नारायण यादव ने सभी कोर्ट के अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उनके कंधों पर यह जो जिम्मेदारी सौंपी है,उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।संघ की गरिमा और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर काम को आगे बढ़ाया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता गौरी शंकर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव शांतिपूर्ण जनतांत्रिक तरीके से सम्पन्न होने पर अधिवक्ताओं ने चुनाव टीम की सराहना करते साधुवाद दिया।