जर्जर तार और खम्भे दे रहा मौत का निमंत्रण


अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


नबीनगर विद्युत अवर प्रमंडल अंतर्गत हरद्ता (अम्बा ) , बैरांव, जमुआ विद्युत ग्रीड से होने वाले विद्युत आपूर्ति के लिए बर्षो से जर्जर तार और खम्भे इन दिनों मौत का निमंत्रण दे रहा है। जर्जर तार और खम्भे कब और कहां गीर कर लोगों को अपने चपेट में ले लेगा और मौत के निंद सुला देगा यह कहना मुश्किल हो रहा है। समाजिक/राजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार विभागीय अधिकारियो को ध्यान आकृष्ट कराया गया है लेकिन स्थिति यथावत है। इस संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि छिट-पुट दुर्घटना भी होते रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि कोई बड़ी घटना होने का तो इंतजार विभाग और जिला प्रशासन नहीं कर रहा है? एक अन्य जानकारी के अनुसार आज देव थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में बिजली के चपेट में आने से महिला के मौत हुई है।