संवाद सूत्र खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिले में चिकित्सा के क्षेत्रों में सुप्रसिद्ध चिकित्सक तथा कुटुम्बा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी एवं औरंगाबाद सदर अस्पताल के उपाधिक्षक रहे डा० लालदेव प्रसाद 6सितम्बर (बृहस्पतिवार) को दुनिया से अलविदा हो गये तथा उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को हरिद्वार में

किया जायेगा। जानकारी के अनुसार डाक्टर लालदेव प्रसाद सिंह अपने पीछे पत्नी और दो अविवाहित पुत्र छोड़ कर दुनिया से अलविदा ले चुके। उनके निधन से औरंगाबाद,अरवल, जहानाबाद के साथ साथ पुरे बिहार के चिकित्सा के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। डाक्टर लालदेव प्रसाद अरवल जिले के कुर्ता प्रखंड के चमंडीह गांव के निवासी थे। डाक्टर लालदेव प्रसाद के निधन का खबर जंगल में आग के तरह फैल गया और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर कुटुम्बा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० नागेन्द्र प्रसाद सिंह, मुकेश पाण्डेय, कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, बलिया पंचायत के पूर्व मुखिया व पैक्स अध्यक्ष कपीलदेव पाण्डेय ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है तथा इस संकट के घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट किये हैं।