अम्बा , संवाद सूत्र खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के बेलाई गांव के पास उत्तर कोयल नहर से एक मृत युवती का शव ग्रामीणों ने बरामद किया है। शव बरामद करने के बाद तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों ने अम्बा थाना को दिया। सूचना पर पहुंची अम्बा थाना के पुलिस मृत युवती का शव अपने कब्जे में

लेकर औरंगाबाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृत युवती अम्बा थाना क्षेत्र के डुंढा निवासी रविता कुमारी पिता नंदलाल पासवान के रुप में हुई है। घटना के संबंध में संवाद लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में पुलिस को कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल पुलिस मामले का जांच एवं छानबीन में जुट गई है।