संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिले के रामपुर रोड अम्बा स्थित संत जोसेफ पब्लिक स्कूल में 22 जुलाई (शुक्रवार)को सम्मान समारोह सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश कुमार मिश्र आकर्षण का केन्द्र बने रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री चन्द्र भूषण गुप्ता, अंचलाधिकारी श्री अभय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर यदुवंश यादव, रामचंद्र सिंह पूर्व बीएओ ने संयुक्त रूप से किये। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र -छात्राओं और

अभिभावकों को सम्मानित किया गया। देश भक्ति पर आधारित पुलवामा अटैक के खिलाफ भारत का सर्जिकल स्ट्राइक का प्रस्तुतीकरण से लोगों में देश भक्ति का जोश भर दिया।