देव (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड मुख्यालय पर आज आत्मदाह करने का घोषणा करने वाले सेवानिवृत्त ग्राम सेवक उपेन्द्र शर्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी देव के द्वारा उनके समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर निदान करने के आश्वासन के बाद आत्मदाह करने का निर्णय वापस ले लिये हैं। बता दें कि उपेन्द्र शर्मा ने आत्मदाह करने का सुचना

जिला पदाधिकारी , पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के अलावे मानवाधिकार आयोग एवं पंचायत राज मंत्री को दिये थे। आत्म दाह करने का खबर से तत्काल रोकने हेतु आत्मदाह स्थल पर देव थाना के पुलिस मुस्तैद रही तथा उपेन्द्र शर्मा और प्रखंड विकास पदाधिकारी देव के साथ हुए बात चीत और आश्वासन के बाद आत्मदाह का निर्णय वापस लिये। उक्त जानकारी देव थानाध्यक्ष नें मोबाइल फोन से पुछे जाने के बाद खबर सुप्रभात को दिये।