संवाद सूत्र नवादा खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अग्रगामी निर्माण कर्मचारी कामगार संघ बिहार का छठा राज्य सम्मेलन 9 जुलाई (रविवार) को उत्क्रमित अनुसूचित मध्य विद्यालय नवादा (गोवर्धन मंदिर के बाद) आयोजित हागा। सम्मेलन में संकट के विषम परिस्थितियों में नोटबंदी, जीएसटी तथा करोना जैसे महामारियों और खास कर कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, धार्मिक उन्माद, जन आंदोलन पर पुलिस दमन, पुलवामा कांड, महिला उत्पीड़न, संविधान से छेड़खानी, निजी करन अडानी, अंबानी परस्त सरकार की जनविरोधी नीतियों आदि प्रमुख सवालों पर विचार किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मानवाधिकार कार्यकर्ता डीके अकेला ने दी है।