तजा खबर

कुटुम्बा भाजपा मंडल के नये पदाधिकारियों का सूची जारी

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आज भाजपा कुटुंबा मंडल कमिटी का विस्तार किया गया।मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता कर मंडल कमिटी के उपाध्यक्ष, महामंत्री,मंत्री,कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी,प्रवक्ता एवं विभिन्न मोर्चा व प्रोकोष्ट के अध्यक्ष के नामों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई

दलसानिया एवं श्री मुकेश शर्मा जिला अध्यक्ष की अनुमति से उपरोक्त मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अध्यक्षों की घोषणा की गई। कमेटी में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख कर सभी को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रकोष्ठ एवं मोर्चा पार्टी का बहुत मजबूत अंग होता है पार्टी की मजबूती देने में सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ हमारे पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। पूर्व के कमेटी के दायित्व धारी पदाधिकारियों का भी उचित मान-सम्मान का ख्याल रखा जाएगा
प्रेस वार्ता में नवनियुक्त उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे ,अभय पासवान, कंचन गुप्ता ,जितेंद्र सिंह, खुर्शीद रंगराज ,प्रवक्ता चंदन गिरी गोविंद चौधरी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *