औरंगाबाद में 27 गिरफ्तार, दर्जनों लीटर शराब बरामद

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

औरंगाबाद जिले में चलाए गए पुलिस अभियान में 27लोगो को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दर्जनों लीटर शराब जप्त किया गया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर दी गई है।  जारी प्रेस नोट के अनुसार हत्या के प्रयास मामले में 2, मध निषेध मामले में 9, लुट कांड मामले में 1,अजमानतीय कांड में 14 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। तथा अजमानतीय वारंट निष्पादन 14, कुर्की निष्पादन 1 व महुआ शराब 20 ली०, टनाका देशी शराब 15.84 ली०जप्त किया गया है‌। वाहन जांच एवं शमन की राशि  31500 रूपये वसूला गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *