तजा खबर

भाकपा माओवादी का बंद का जिले में मिली जुली असर , परिवहन ब्यवस्था भी प्रभावित

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

भाकपा माओवादी प्रतिबंधित संगठन का 14-15 अप्रैल दो दिवसीय बंदी का औरंगाबाद जिले में मिली जुली असर रहा। जिला के देव, केताकी, बालूगंज, टण्डवा, रामनगर, नबीनगर बाजार पूर्णतः बंद रहा लेकिन अम्बा में बंद का आंशिक असर रहा मदनपुर में बाजार में भी ज्यादा असर नहीं रहने का खबर प्राप्त हुई है। भाकपा माओवादी प्रतिबंधित संगठन

का दो दिवसीय बंदी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क देखा गया तथा पुलिस गश्ती सक्रिय देखा गया। नक्सली बंदी के मद्देनजर नक्सलियों का प्रभाव वाले इलाकों में परिवहन ब्यवस्था पर भी असर रहा। यात्री छोटे वाहनों

जैसे टेम्पु से यात्रा करते देखे गए। औरंगाबाद -डालटेनगंज एन एच 139 पर भी बड़े वाहन नहीं चले फल स्वरुप यात्री टेम्पो तथा निजी वाहन से यात्रा करते देखे गए। बिहार झारखंड के सीमावर्ती पलामू जिला के हरिहरगंज बाजार भी पूर्णतः बंद रहा। बड़े वाहन एन एच 139 किनारे लाईन होटलों पर खड़ा रहा तथा बिहार झारखंड और छत्तीसगढ़ जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर बड़े वाहनों के पहिए थम गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *