तजा खबर

सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच अम्बा में रामनवमी जुलूस संपन्न, पुलिस प्रशासन रहा चौकस

अम्बा से अम्बुज कुमार का रिपोर्ट

बृहस्पतिवार को अम्बा में रामनवमी का जुलूस सह शोभायात्रा सौहार्द पूर्ण माहौल में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शोभा यात्रा देव रोड़ स्थित बटाने नदी के तट पर अवस्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण से हजारों के संख्या में रामभक्तों ने

जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ जूलूस सह शोभायात्रा निकाला। शोभायात्रा औरंगाबाद रोड़ स्थित देवी -दुर्गा मंदिर होते हुए मां सतबहिनी मंदिर तक पहुंचा और फिर अम्बा बाजार के सभी मुख्य पदों में भी जुलूस भ्रमण किया। इस बीच स्थानीय पुलिस थानाध्यक्ष रमेश कुमार के

नेतृत्व में सक्रिय देखा गया तथा कोई अप्रिय घटना या अनहोनी न हो जाए इसके लिए तत्पर दिख रहे थे। जुलूस में पुजा समिति के सचिव गौतम सिंह, अध्यक्ष आशीष सिंह एवं सदस्य विश्वरंजन सिंह, अंकुश सिंह, गौतम सिंह, विश्वजीत

सिंह, शिवेन्द्र सिंह, चुनमुन सिंह,गौरव सिंह, नंदन किशोर सिंह, नीतीश राणा सिंह, रोहित मिश्र, पीयूष मिश्रा, नयन सिंह, अभिषेक सिंह, सौर्य सिंह भी काफी सक्रिय रहे। जुलूस में राम जानकी तथा राधा कृष्ण का झांकी आकर्षण का केन्द्र बना रहा। औरंगाबाद रोड़ स्थित देवी -दुर्गा मंदिर में इस अवसर पर भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया जहां हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *