अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात
कुटुंबा प्रखंड स्तरीय बीएलटीएफ- एनडीए आइडिया के तहत दस फरवरी से चौदह दिनों तक कार्यक्रम संचालित होगा । इसके लिए प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों का सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया । बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुटुंबा, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। इस आशय का जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्र भूषण गुप्ता द्वारा दिया गया है।