आलोक कुमार संपादक सह निदेशक खबर सुप्रभात
बिहार में मौसम का तापमान लुढ़का हुआ है और ठंड का असर बढ़ा हुआ है लेकिन सियासी तापमान आज बढ़ चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे आज दोपहर एक बजे बिहार के बांका पहुंचेंगे और वहां से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राज्य के भिन्न भिन्न जिलों से हजारों कांग्रेसी नेता एवं कार्यकार्ता बांका पहुंचे हुए हैं तथा कांग्रेस में उत्साह

देखा जा रहा है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से ही प०चम्पारन से समाधान यात्रा पर रहेंगे। दोनो राजनेताओं का एक साथ यात्रा पर निकलने से बिहार में अचानक राजनैतिक तापमान चढ़ गया है वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के जनता को बरगला रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता बिनोद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अभी तक 14यात्रा कर

चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है उन्होंने कहा कि यात्रा से कुछ नहीं होता काम करने से विकास होता है। प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा०श्रीकृष्ण सिंह कोई यात्रा नहीं किये थे लेकिन उनके कार्यकाल में बिहार का विकास के साथ नवनिर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री डा०श्रीकृष्ण सिंह के कार्यकाल में राज्य में कल कारखाने लगाए गए थे उसे बचाने

में भी आज की सरकार फेल है। प्रवक्ता ने कहा कि डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह यात्रा नहीं सचिवालय में बैठ कर राज्य में विकास के लकीर खींचते थे। मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा और कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा के बीच भाजपा प्रवक्ता का ब्यान से राज्य में आज राजनैतिक तापमान को बढ़ा दिया है जबकि राज्य में चल रहे शीत लहर से मौसम का तापमान लुढ़का हुआ है।