अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात
जिले में नगर पंचायत औरंगाबाद के मतदान समाप्त होने के बाद दो प्रत्याशियों के बीच हो रही कहा-सुनी, दे दनादन में तब्दील हो गयी,जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। मामला औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित गंज मुहल्ले की है,जहाँ मतदान समाप्त होने के बाद चुनावी मामले को लेकर दो प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस हिंसक झड़प में दोनो तरफ से दस लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से बीच बचाव कर दोनो पक्ष को सदर हॉस्पीटल लाया गया गया। जहाँ सभी का इलाज किया जा रहा है। इस हिंसक झड़प में कई महिलाएं भी घायल हुईं हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एक की हालत को गम्भीर देखते हुये बेहतर इलाज हेतू गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।