तजा खबर

पंचायत प्रतिनिधियों का अब वर्ष 2023-24के लिए होगा चरणबद्ध प्रशिक्षण का आयोजन

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

जिले के कुटुम्बा प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों का बर्ष 2023-24 वित्त बर्ष के लिए प्रखंड मुख्यालय अम्बा स्थिति बहुदेशीय भवन में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके लिए पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सह बीपीआरओ हरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा तिथि का निर्धारण कर संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को सूचित किया गया है साथ ही प्रेस नोट जारी कर मिडिया कर्मियों को भी सूचित किया गया है। पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 22.9.22को सभी मुखिया एवं उप मुखिया को प्रशिक्षित किया जायेगा वहीं 23.9.022तथा 24.9.022 को ग्रामपंचायत सदस्य और 27.9.022को सभी पंचायत समिति सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा। पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 23.9.022को रिसियप, भरौंधा , कर्मा बसंतपुर, डुमरा, तेलहरा, बैरांव, घेउरा, अम्बा, जगदिशपुर तथा 24.9.022को सुही, कुटुम्बा, वर्मा पिपरा बगाही, महराज गंज, मटपा, संडा , बलिया , परता, डुमरी के ग्रामपंचायत सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा। जारी प्रेस नोट के अनुसार सभी चरणों का प्रशिक्षण 12 बजे से प्रारंभ होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *