औरंगाबाद संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिले के भिन्न भिन्न थाना क्षेत्रों में कई संगीन मामले का आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है। पुलिस या तो गिरफ्तार करने के लिए तत्पर नहीं है और गिरफ्तार करने के नाम पर केवल छापामारी का स्वांग रच रही है या फिर आरोपित पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहा है और खुलेआम पुलिस एवं कानून को चुनौती दे रहा है। औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र हो या फिर अम्बा , कुटुम्बा थाना क्षेत्र कई संगीन मामले का आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर घुम रहा है और शासन प्रशासन एवं कानून को खुलेआम चुनौती देते हुए खुलेआम घुम रहा है लेकिन पुलिस गिरफ्तार करने में असफल रह रही है और धिरे धिरे पुलिस का कारवाई अबुझ पहेली बनाते जा रही है।
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220908-WA0008-768x1024.jpg)
जानकारी के अनुसार कुटुम्बा थाना क्षेत्र के पीपरा बगाही पंचायत के मुखिया तौहीद आलम को लगभग दो माह पूर्व मोबाइल फोन से दिये गए धमकी मामले में भी अभी तक आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके अलावे अम्बा , रफीगंज थाना क्षेत्र में कई वैसे आरोपित जिनके विरुद्ध बालू का अबैध उत्खनन करने एवं जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित होने के बावजूद भी पुलिस पकड़ से बाहर है।