तजा खबर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया ।

अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ औरंगाबाद प्रखंड के जम्होर ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया व भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता जी के पत्नी की आकास्मिक निधन के बाद उनके परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया तथा भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मुलाकात कर शोक व्यक्त करने वाले में भाजपा नेता इंद्रदेव यादव  युगल किशोर सिंह सुनील शर्मा विनोद शर्मा वीरेंद्र कुमार सिंह विनोद सिंह सुनील सिंह विजय प्रसाद निराला टुना प्रसाद गुप्तारघुनाथ राम शामिल हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *