दो बाइक के टक्कर में चार गंभीर रुप से घायल


अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा थाना क्षेत्र के तामसी मोड़ के पास अम्बा – नबीनगर पथ पर दो बाइक के भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति के गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। घायलों की पहचान रौशन कुमार (18) पिता अजय मेहता गांव सिमरी कला, आनंद कुमार (23) पिता शंकर सिंह, गांव तामसी परसावां सभी थाना कुटुम्बा अली हसन ((20), गांव छोटकी पाढी थाना नबीनगर, एमडी कलाम (45) टीकरी मुहल्ला अलीनगर औरंगाबाद के रूप में हुई है।