अवतारवाद की अवधारणा से समाज के विभिन्न जातियों में आपसी प्रेम था, कालान्तर में ही जातियों में विद्वेश बढ़ता गया ( इतिहास के झरोखे से : सुनील सिंह, उप संपादक, खबर सुप्रभात

केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


अवतारवाद की अवधारणा मुख्यतः पुराणों में ही मिलती है। पुराणों में ‘ मत्स्य पुराण ‘ को सवसे प्राचिनतम धर्मग्रंथ माना जाता है। इसकी रचना मौर्योतर काल में ही हुई थी । इसका मतलब है मौर्य काल के बाद । इसमें बताया गया है कि ‘ ईश्वर ‘ के दस अवतार हुए । अब सवाल यह उठता है कि मौर्योतर काल में ही अवतारवाद की अवधारणा क्यों आई ? मौर्योत्तर काल में ही भारत में विदेशी जातियों का आगमन हुआ । यूनानी आये, शक आये, कुशाण आये, पार्थियन

सुनील कुमार सिंह उप संपादक खबर सुप्रभात

जाति ईरान से आये । भारत में जातियों की संख्या में वृद्धि हुई ।भारत में ये जातियाँ आकर भारतीय जातियों ( राजपुत, बह्मण, वैश्य एवं अन्य जातियों ) में वैवाहिक संवंध बनाये । इनसे जो संतान उत्पन्न हुए वे एक अलग जातियाँ कहलायी । नतीजन जब भारत में जातियों की संख्या में वृद्धि हुई तो जातिगत संघर्ष होनें लगे। कारण साफ था – किचेन में जितनें भी अधिक वर्तन होंगें, खटपट की आबाज उतनी ही अधिक होगी । तब ब्राह्मणों नें सोंचा कि इस जातीय संघर्ष को रोका कैसे जाय ? बह्मणों नें अवतारवाद की अवधारणा को जन्म दिया । उनका कहना था कि ईश्वर समय – समय पर सभी जातियों में जन्म लेते हैं। हमें आपस में संघर्ष नहीं करके बल्कि मिलजुल कर रहना चाहिए । क्षत्रिय कुल में राम, यादव कुल में श्री कृष्ण, ब्रह्मण कुल में परसुराम के रूप में भगवान विष्णु नें जन्म लिया । जन जातिय लोग पशु की पूजा करते थें । उन्हें कहा गया कि भगवान विष्णु में मत्स्य, बराह, कच्छप, कुर्म, नरसिंह का भी अवतार लिया है। और अधिक उन्होनें बौद्ध धर्म को भी सनातन में समाहीत करनें के लिए बुद्ध को भी ईश्वर का अवतार बता डाला ।
अवतारबाद का कितना पवित्र उदेश्य था – सभी जातियों में एकता एवं सामंजस्य स्थापित करना एवं वर्ग – संघर्ष को समाप्त करना । लेकिन वर्तमान समय में तथाकथित राजनेता एवं राजनीतिक दल जातिय भेद को बढ़ावा देनें में लगे हैं। अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए जातियों में भी उप जातियाँ बना कर बाँट कर हमें आपस में लड़ा रहे हैं । स्वर्ण, पिछड़ी, अति पिछड़ी, दलित, महादलित में हमें बाँट कर, भारत माता के आँचल को लहु – लुहान एवं तार – तार करनें में लगे हैं। हम एक ही फुलवारी के फुल हैं । भिन्न – भिन्न फुलों से ही बगीया ( भारत ) सुंदर दिखता है, इसे गंभीरता से सोंचना होगा ।