नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति संचालक ने किया साधित, अधिकारियों का भी आदेश बेअसर

अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा प्रखंड के ग्राम पंचायत परता में वार्ड नंबर 04 का नल जल योजना से पेयजल आपूर्ति लगभग एक सप्ताह से बाधित संचालक द्वारा किया गया है। जब की जानकारी के अनुसार नल जल योजना का कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं है फिर भी नल-जल योजना जान बुझकर बाधित संचालक द्वारा किया गया है ता कि संचालक ग्रामीणों को अपना पांवर और मनमोहन का एहसास करा सके। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा छठ के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा सभी बिंदुओं पर अलर्ट जारी किया गया था और छठ पूजा के अवसर पर कहीं भी छठ व्रतियों को किसी प्रकार का परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। लेकिन ग्राम पंचायत परता के वार्ड नंबर 04 में छठव्रतियों को समयानुसार नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं किया गया। और कई दिनों से समयानुसार पेयजलापूर्ति नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों को मानें तो नल-जल कभी संचालक द्वारा नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं किया जाता है और इन दिनों तो स्थिति बद से बद्तर बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब-जब नल जल संचालक को अपना निजी जरुरत पड़ता है तो नल-जल अल्प समय के लिए चालू होता है नहीं तो नहीं किया जाता है। इस संबंध में पंचायत राज पदाधिकारी सह बीपीआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने बताये की नल जल योजना के द्वारा संचालक को समयानुसार नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति करने का दिशा निर्देश दे दिया गया है। लेकिन उक्त अधिकारियों का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है।