नबीनगर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसडीहा, टंडवा,चन्द्रगढ, खजूरी, मुंगिया, पांडू, रामनगर, हरिहर उर्दना सहित दर्जनों पंचायत सुखाड़ के चपेट में हैं। उक्त जानकारी भाजपा के युवा नेता जय कुंदन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए कहा कि सुखे की मार झेल रहे

किसान गंभीर रुप से आर्थिक दल दल में फस चुके हैं। सुखे की मार झेल रहे किसानों के बीच सरकार द्वारा अभी तक रहात कार्य नहीं चलाया गया है। युवा नेता ने स्थानीय विधायक और सांसद तथा जिला प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिहार सरकार से अविलम्ब राहत कार्य चलाने की मांग किया है तथा लम्बित सिंचाई परियोजनाओं को अविलम्ब जिर्णोद्धार कराने और किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का मांग किया है।

