सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
रफीगंज प्रखंड़ मुख्यालय पर किसान मजदुर मोर्चा ( मगध ) के द्वारा 15 जनवरी 2025 से उत्तर कोयल नहर के अधुरे कार्य को शीघ्र पुरा करानें हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट करानें के लिए अनवरत धरणा जारी है। मोर्चा के नेतृत्व कर्ता नें बताया कि उत्तर कोयल नहर के उदगम स्थल कुटकु डैम ( झारखण्ड़, पलामु ) में फाटक नहीं लगनें से सारा पानी कोयल नदी में बह जाता है और नहर में नहीं आ पाता है। तो वहीं इस नहर के मुख्य वितरणी अंगरा कैनाल एवं चेई – नवादा कैनाल के अधुरे निर्माण कार्य नहीं होनें से किसानों के खेतों तक सिंचाई की बात एक सपना ही है। उन्होनें आगे बताया कि 15 जनवरी 2025 से किसान मजदुर मोर्चा ( मगध ) के बैनर तले लगातार रफीरांज प्रखंड़ मुख्यालय के समक्ष धरणा का कार्यक्रम जारी है। लेकिन इस लोकतंत्र की विडम्बना ऐसी है कि आजतक कोई भी सरकारी पदाधिकारी हमारी माँगों के संबंध में वार्ता करनें के लिए एक वर्ष दस माह में भी नहीं आये हैं। सांसद, विधायक भी उत्तर कोयल नहर पर सिर्फ वोट की राजनीतिक फसलें काटते रहे हैं, धरातल पर कोई सार्थक काम नहीं किए हैं।

