नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले आगामी चुनाव से पहले बड़ा फरमान जारी किया है। इसके तहत, सरकारी विभागों में काम करने वाले रिटायर अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी आदर्श आचार संहिता के नियम लागू होंगे। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों की ओर से अलग-अलग पदों पर नियुक्त या दोबारा काम पर रखे गए रिटायर अधिकारी चुनाव के दौरान किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं कर सकेंगे।
