औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
11 फरवरी 2025 को तत्तकालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद जिले में प्रगति यात्रा पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस दिन औरंगाबाद जिले में जरुरतों के अनुरूप कई योजनाओं का घोषणा किये थे और जिलावासियों को भरोसा दिलाये थे कि हमने जो कहा,वह पुरा किया। लेकिन औरंगाबाद जिले में उन्होंने जो प्रगति

यात्रा के दौरान घोषणा किये थे आज उनके द्वारा किए गए अधिकांश घोषणाएं अभी तक पुरा नही हो सका है। जिसका ज्वलंत उदाहरण जीटी रोड के किनारे करहारा/ कनबेहरी में बन रहे ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य अभी तक पुरा नही हो सका है। बताते चलें कि ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य 9.64 करोड़ रुपए से होना था। ट्रामा सेंटर के लिए उक्त राशि का स्वीकृति भी 28फरवरी 2025 को सरकार द्वारा दी गई है।इसकी जानकारी 13 मार्च 2025 को तत्तकालीन जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दिये थे। जानकारी के अनुसार ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य छः अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था और पांच अक्टूबर 2026तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया था। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राशि की कमी निर्माण कार्य को प्रभावित कर रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रामा सेंटर में 30 वेड की ब्यवस्था होगा जहां 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति रहेगा। ट्रामा सेंटर शुरू होने पर सड़क हादसों, गंभीर चोट एवं अन्य गंभीर बिमारी को इलाज शुरू होगा जिससे जिलावासियों को राहत मिलेगा तथा बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन अभी तक राशि के कमी निर्माण कार्य पूरा होने में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

