अमेरिका ने ईरान पर नए हमले की दी चेतावनी, तनाव गहराया

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने के संकेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमले की चेतावनी दी है। इसी बीच ईरानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि अगर अमेरिका और इजराइल फिर से ईरान पर हमला करते हैं, तो ईरान खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछी संचार केबल (इंटरनेट केबल) को निशाना बनाने की तैयारी कर चुका है। इस खबर के बाद से दुनियाभर में फिर से हाहाकर मच गया है।