औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
21अक्टूबर (बुधवार) को औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने अपने नीजी आवास पर प्रेसवार्ता कर औरंगाबाद के पाताल गंगा में पीपीपी मेडिकल कॉलेज खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त किए तथा कहे कि पीपीपी मेडिकल कॉलेज के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीपीपी मेडिकल कॉलेज में सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध होगा। यदि सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगा तो हम आंदोलन भी करेंगे। सांसद ने उत्तर कोयल नहर और एन एच 139 पर भी गंभीरता से चर्चा किये तथा कहे कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केन्द्रीय मंत्री नीतीन गडकरी से मुलाकात हम लोग किये और एनएच 139 को फोरलेन बनाने का आग्रह किया था और उसी का नतीजा है कि आज एनएच 139 को फोरलेन बनाने के लिए मंजूरी मिली है। उन्होंने नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारे इशारे में यह साफ़ कहे कि आज जो लोग एनएच 139 का क्रेडिट ले रहे हैं उनके साथ मैं आमने-सामने डीवेट करने के लिए तैयार हूं तथा यदि मैं गलत साबित होंगे तो राजनीति छोड़ दूंगा नहीं तो वे राजनीति छोड़ दें। सांसद का इशारा पूर्व सांसद सुशील कुमार के तरफ़ होना समझा जा रहा है। प्रेसवार्ता में अभय कुशवाहा से जब उपस्थित पत्रकार ने पूछा कि आप मुख्यमंत्री को सराहना कर रहे हैं तो सांसद ने मुखर होकर कहे कि अच्छे कार्यों का समर्थन और ग़लत का विरोध करना चाहिए। पत्रकारों द्वारा यह पुछे जाने पर कि अब नक्सल समस्या समाप्त हो गया है तो सांसद ने सवाल दागते हुए कहे कि जब नक्सल समस्या समाप्त हो गया है तो फिर भारी भरकम सुरक्षा क्यों? प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के बावजूद दोषी अधिकारियों तथा बिचौलिए पर अभी तक कारवाई नहीं होने और जिला प्रशासन द्वारा बचाने, फर्जी मुकदमा और अनुसंधान पर भी चर्चा हुआ। प्रेसवार्ता में राजद प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, उदय उज्वल, राजेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे।


