मगध प्रमंडल के सभी जिलों के सभी थानों में पुलिस – पब्लिक लोक संबाद गोष्ठि का आयोजन शनिवार को किया जायेगा

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मगध क्षेत्र गयाजी के पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि सभी जिले के सभी थानों के अंतर्गत चिन्हित जगहों पर पुलिस – पब्लिक लोक संबाद गोष्ठी का आयोजन 10 अक्टुबर 26 को संध्या 4:00 बजे से किये जायेंगें । इस संवंध में आवश्यक दिशा निर्देश

विकास वैभव आईजी मगध प्रक्षेत्र

सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उपलब्ध करा दिए गये है । चिन्हित जगहों पर तय समयानुसार बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था तथा क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द स्थापित हो इसके लिए विस्तृत चर्चा की जायेगी । जनता से जुड़ी सभी समस्यायों के स्थायी निस्तारण की दिशा में त्वरीत कारवाई की जायेगी । पुरे मगध प्रमंड़ल के सभी जिलों के सभी थानों में निम्न चिन्हित जगहों पर पुलिस – पब्लिक संबाद गोष्ठी का आयोजन किए जायेंगे, जो इस प्रकार है।