केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव का कल ( रविवार ) औरंगाबाद के गाँधी मैदान में आगमन होनें जा रहा है। राजद सांसद अभय कुशवाहा के आवास पर जिला राजद प्रवक्ता रमेश यादव नें खबर सुप्रभात से वार्ता में बताया कि कल का दिन औरंगाबाद के लिए एक ऐतिहासिक होगा। रफीगंज के दोवार के जदयू से विधायक रहे अशोक कुमार सिंह अपनें हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ इस मिलन समारोह में राजद का दामन तेजस्वी यादव की उपस्थिति में थामेंगें । पुरा औरंगाबाद शहर दुल्हन की भाँति सज गया है। अशोक सिंह जदयू के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजद में अशोक जी को आनें से औरंगाबाद में राजद एक नई ऊँचाई को हासिल करेगा । हम सभी राजद के कार्यकर्ता अशोक सिंह को तन – मन से राजद में स्वागत करनें को तैयार हैं।
राजद सांसद अभय कुशवाहा से जब रविवार को गाँधी मैदान में आयोजित मिलन समारोह पर प्रतिक्रिया जानना चाहा, तो वे कुछ भी बतानें से इनकार कर गये। हाँ एक बात तो साफ कहा कि जो मिलन समारोह में मिल रहे हैं, उन्हीं का व्यान एवं प्रतिक्रिया लिजिए । सांसद का इसतरह अनमनें मन से मिलन समारोह के बारे में जबाव दिया जाना, यह दर्शाता है कि – – कहीं कोई अलग से खिचड़ी तो नहीं पक रही है । वैसे हो समय ही बतायेगा ।
