अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा विधायक ललन भुईयां ने जिलाधिकारी औरंगाबाद को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए मनमानी एवं धांधली पर कडा प्रहार करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में विधायक ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने शिक़ायत की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची से वैसे लोगों का नाम ग़ायब है जो प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र हैं।

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के हकदार नहीं हैं वैसे लोगों को भी सूची में नाम शामिल किया गया है। जिलाधिकारी व कुटुम्बा विधानसभा से संबंधित नबीनगर, कुटुम्बा व देव के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी पत्र का प्रतिलिपि प्रेषित किया गया है। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि जांचोपरांत अविलम्ब कारवाई करते हुए अपात्र लोगों को सूचि से नाम हटाया जाए और जो भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र हैं वैसे लोगों का सूची में नाम शामिल किया जाये। बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची निर्माण में जम कर वसूली बिचौलियों द्वारा किए जाने का चर्चा पहले से भी हो रहा था। लेकिन विधायक द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिखने से वसुली करने की चर्चा पर फिलहाल मुहर लग रहा है। पत्र लिखे जाने के बाद 2 अक्टूबर को विधायक ललन भुईयां ने औरंगाबाद में खबर सुप्रभात से हुई औपचारिक बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि जिला मुख्यालय में बाम दलों ने प्रदर्शन करते हुए अम्बा थाना जो कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में ही थाना के दादागिरी करने का आरोप लगाया है तथा आपका ही क्षेत्र में स्थित पीएनबी बैंक शाखा रिसियप में फर्जी एकाउंट के माध्यम से गरीब छात्रों को मिलने वाले छात्रवृत्ति की राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए गुनाहगारों को अविलम्ब गिरफ्तार करने तथा हड़पे गए राशि को रिकवरी कराने का मांग किया है, तो विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में मांग रखने का सभी को लोकतांत्रिक अधिकार है और जांचोपरांत कारवाई होना चाहिए।