औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर अनुग्रह नारायण सिन्हा स्मारक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके तील चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके अलावा पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री को भी उनके जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर अनुग्रह स्मारक के सचिव सह कांग्रेस नेता चुलबुल सिंह, वरीय कांग्रेस नेता शैलेन्द्र कुमार शैल, विजय शंकर पाण्डेय, सूर्यदेव यादव, उदय पासवान,नवीन शर्मा, नागेन्द्र कुमार सिंह, रामाधार शर्मा,अनिल सिंह, अजय सिंह,नरेश यादव, डॉ ०अम्बिका प्रसाद, धर्मेन्द्र पासवान, विरेन्द्र कुमार सिंह सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

