मुख्य चुनाव आयुक्त व अम्बा थाना के दादागिरी के विरुद्ध औरंगाबाद में बाम दलों का विशाल प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा


औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान से सीपीआई (एम) व सीपीआई (एमएल) का संयुक्त प्रदेश निकला और अपने मांगों के समर्थन में नारा लगाते हुए रमेश चौक पहुंचा। प्रदर्शन का नेतृत्व कारा काट के सांसद राजाराम सिंह, भाकपा ( माले) के जिला सचिव मुनारीक राम, भाकपा (मार्क्सवादी) के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह व भाकपा माले के गुड्डू चंद्रवंशी संयुक्त रूप से कर रहे थे। काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के हत्या हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और हमारा आंदोलन राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर जारी रहेगा। माकपा के जिला सचिव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सरकार अविलम्ब गिरफ्तार करे तथा जिले के अम्बा थाना का दादागिरी पर सरकार अविलम्ब अंकुश लगाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में मनमानी एवं धांधली का जांच कराने व फर्जी सूची को अविलम्ब रद्द करने तथा रिसियप पीएनबी बैंक से फर्जी खाता के माध्यम से हुए छात्रवृत्ति घोटाला के गुनहगारों को अविलम्ब गिरफ्तार करने तथा घोटाला के राशि को रिकवरी कराने का मांग किया वहीं भाकपा माले नेता गुड्डू चंद्रवंशी ने कहा कि जिला में ही नहीं पुरे बिहार में बाम दलों का मजबूत मोर्चा है और हम आने वाले दिनों में और मजबूत आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।