प्रधान दंडाधिकारी के नैतृत्व में हुई सघन छापेमारी

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

प्लैस ऑफ सैफ्टी बभंडी औरंगाबाद में किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी सह एसिजेएम सुशील प्रसाद सिंह के नैतृत्व में प्लैस ऑफ सैफ्टी का हर कमरा का सघन जांच किया गया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि यह जांच प्लैस ऑफ सैफ्टी के लगातार मिल रहे शिकायतों और सोशल मीडिया में चल रही मारपीट सम्बंधित ख़बरें के मद्देनजर किया गया है इस जांच में किशोर न्याय बोर्ड औरंगाबाद के प्रधान दंडाधिकारी सुशील प्रसाद सिंह,सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई औरंगाबाद, मुफ्फसिल थाना और सैफ्टी होम के कर्मी उपस्थित थे,इस जांच के दौरान एक मोबाइल ,कम मात्रा में गांजा और खैनी और आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है जिसमें दो विधि विरूद्ध किशोर के भूमिका संदिग्ध लग रहा है जिसकी जांच चल रही है जांच रिपोर्ट बनाई जा रही है।