अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद शहर के बैजनाथ बिगहा स्थित माकपा के जिला कार्यालय के समक्ष बैजनाथ बिगहा मोड़ पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के पुतला दहन माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को संध्या में किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व माकपा के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने किये। मौके पर दर्जनों माकपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को अविलम्ब गिरफ्तार करने का मांग किया तथा नरेंद्र मोदी व अमित शाह मुर्दा बाद के नारा लगा रहे थे। इस अवसर पर माकपा सचिव कपिल कुमार सिंह ने कहा की चुनाव आयुक्त ज्ञानेश और नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह देश में लोकतंत्र के हत्या किया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश के कार्य काल में जहां भी चुनाव हुआ है उसे अविलम्ब रद्द कर नया चुनाव कराया जाये। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को गिरफ्तार कर सलाखों मे बंद नहीं किया जायेगा तब तक माकपा और इंडिया गठबंधन द्वारा देश व्यापी आंदोलन चलते रहेगा।

