संडा में देशी कट्टा और कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल, गहन जांच से होगा अपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश

अम्बा ( औरंगाबाद ) संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

सूत्रों से जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2026 को अंबा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला हरिहरगंज से संडा होते हुए कहीं जा रही है। महिला के पास पास अवैध हथियार भी है।जब इसकी भनक  पुलिस को मिली तो मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और सूचना का सत्यापन शुरू किया। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने संडा मोड़ के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध अवस्था में एक महिला दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रोककर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामले में अम्बा थाना कांड संख्या 165/26 दिनांक 26/9/2026 दर्ज करते हुए महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। तथा बरामद हथियार व कारतूस को जप्त कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार महिला हथियार और कारतूस लेकर परता गांव तरफ जाने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इसकी पुष्टि खबर सुप्रभात नहीं करता है। लेकिन यदि चर्चा सच है तो यह एक गंभीर मामला है तथा उच्च स्तरीय जांच का विषय है कि आखिर महिला देशी कट्टा और कारतूस कहां और किस उद्देश्य से लेकर जा रही थी। पुरे मामले का गहन छानबीन और जांच से पुरे मामले का उद्भेदन होगा और एक अपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश होगा।