खबर सुप्रभात में छपे खबर का असर, अम्बा के पूर्व थानाध्यक्ष राहुल राज पर प्राथमिकी दर्ज, माकपा ने अविलम्ब निलम्बित करने की एसपी से किया मांग


औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी औरंगाबाद के आदेश पर आखिर अम्बा के पूर्व थानाध्यक्ष राहुल राज के विरुद्ध अम्बा थाना कांड संख्या 163/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। बताते चलें कि अम्बा के थानाध्यक्ष राहुल राज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से 15/11/2025 को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश पारित हुआ था। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि लगभग 10 माह तक थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया था। जब खबर सुप्रभात अपने न्यूज पोर्टल पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया तो पुलिस महकमा में हलचल तेज हुआ और पूर्व थानाध्यक्ष राहुल राज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद माकपा के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद को बधाई दिये हैं तथा राहुल राज को अविलम्ब निलम्बित करने की मांग पुलिस अधीक्षक से किये हैं। माकपा सचिव ने कहा कि राहुल राज को यदि अविलम्ब निलम्बित नहीं किया गया तो जांच प्रभावित होने की प्रबल आशंका है।