मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
मदनपुर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य एवं दिव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाकाल मंड़ली मदनपुर द्वारा आयोजित हुआ है। आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्ञानदत पांड़ेय नें बताया कि यह उत्सव 14 सितम्बर से शुरू होकर 24 सितम्बर ( अनंत चतुर्दशी ) तक चलेगा । आज भव्य भण्ड़ारा का आयोजन


किया जा रहा है। विगत कई वर्षों से महाकाल मण्ड़ली के द्वारा गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता रहा है । क्षेत्र में शांति, समृद्धि, सद्बुद्धि, सदविकास एवं समरसता के लिए गणेश उत्सव का आयोजन जरूरी है। यह उत्सव पुरे भारत वर्ष में अनादि काल से ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। मदनपुर में इस उत्सव के आयोजा में समिति के सचिव निखिल वर्मा, कार्याध्यक्ष सुनील कुमार, सदस्य शशि कुमार, गुड्डू राज, जितु सोनी, राम गोस्वामी, निनेश कुमार, सागर गुप्ता, रंजीत कुमार, विजय प्रजापति, अंकित गुप्ता सहित सारे महाकाल मंड़ली के सदस्यों एवं ग्रामिण जनता का भरपुर सहयोग रहा है।
