औरंगाबाद के पुलिस महकमें में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  18 पुलिस पदाधिकारियों का किया गया स्थानांतरण 11 थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, अम्बा के कमान पवन कुमार के हाथों में

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टिकोण से कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने  18 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिये हैं। इस तबादला के तहत जिले के 11  थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। नई सूची के अनुसार आरटीपीएस, आरटीआई, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग एवं पुलिस कार्यालय औरंगाबाद के प्रभारी पुलिस निरीक्षक नरोत्तम को ओबरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कासमा थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार सिंह को पौथू थाने की कमान सौंपी गई है। कुटुंबा थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित उमेश कुमार को सिमरा थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी चंद्रहास सिंह को कुटुंबा थानाध्यक्ष तथा नगर थाना के सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को जिला आसूचना इकाई का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को रिसियप, माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय को जम्होर, बड़ेम थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार को फेसर, फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को बड़ेम तथा रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम को माली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जिला आसूचना इकाई में पदस्थापित पवन कुमार को अंबा, ओबरा थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित कुणाल कुमार को पौथू तथा टंडवा थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित रूपेश कुमार को कासमा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान अली को ओबरा थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। सिमरा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को टंडवा, अंबा थानाध्यक्ष राहुल कुमार को नगर थाना तथा जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता को कुटुंबा थाने में पदस्थापित किया गया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार को नगर थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है।