पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के अनुसार राज्य में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार पहले से ज्यादा मजबूत और जनता के प्रति जवाबदेह हो गई है। एनडीए के 5 दल मिलकर सरकार चला रहे हैं। राज्य में प्रति

व्यक्ति आए करीब 74 हजार तक पहुंच गया है। वहीं, 2005 में यह करीब 7 हजार था। देश में करीब 25 करोड़ लोग और बिहार में लगभग 4 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दावा से प्रदेश में राजनैतिक बहस छिड़ गई है। भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य इरफान अंसारी व माकपा के पूर्व राज्य कमिटी सदस्य विरेन्द्र प्रसाद ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दावा को महज़ जुमला करार देते हुए कहे कि भाजपा ज़मीनी हकीकत को छुपा रही है तथा जुमला बाजी कर रही है।