औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद: औरंगाबाद जेल में बंदियों के साथ हो रहे अन्याय और चल रहे प्राइवेट होटल, बंदियों को मिलने वाले दुध से मिठाई व चाय बनाकर जेल कंटीन में बिक्री करने, प्रतिबंधित खैनी, गांजा की बिक्री, बंदियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण, जेल में बंदियों के बीच भय दहशत और असुरक्षा के भावना के विरुद्ध जिला अधिकारी को कांग्रेस समर्थित इंटक महासंघ (संगठन)के राष्ट्रीय सचिव ने पत्र में ध्यान आकृष्ट कराया है तथा कहा कि यदि जल्द जांचोपरांत कारवाई सुनिश्चित नहीं किया गया तो महासंघ आंदोलन के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा है कि आंदोलन के लिए जेल प्रशासन और जिला प्रशासन दोनों समान रूप से दोषी होगा।


