अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा प्रखंड के ग्राम पंचायत परता के वार्ड संख्या 06 परता नावाडीह निवासी युसुफ अंसारी ने समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बृर्दा पेंशन का लाभ नहीं मिलने का शिक़ायत किये हैं। इस संबंध में उन्होंने खबर सुप्रभात के कार्यालय में आकर अपना दर्द साझा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया तथा 11अक्टुबर 20225 को किये गए आनलाईन आवेदन-पत्र का छाया प्रति भी उपलब्ध कराये। युसुफ़ ने अपना प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया है कि मेरा आनलाईन आवेदन-पत्र को कुडा दान में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेवार लोगों के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए कारवाई सुनिश्चित करे। यदि मेरे साथ इंसाफ नहीं होगा तो मैं सरकार और उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करुंगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी दोषी ठहराया है और जनसमस्याओं को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि अपना जेब गर्म करने में मश्गूल हैं। इसके लिए जनता भी कम दोषी नहीं हैं तथा पैसा दारु और मुर्गा पर वोट बेचने का परिणाम बताते हुए कहा कि यही कारण है कि सही लोग चुनाव में नहीं जीत रहे हैं। मीडिया को भी कलम और जुबान बंद रखने का युसुफ़ ने आरोप लगाये हैं।

